भारतीय रेल का एक जुलाई से नया टाइम टेबल लागू हो जाता है, लेकिन इस साल पुराना टाइम टेबल ही चलेगा

नई दिल्ली आप यदि ट्रेन से सफर करते होंगे तो आपको पता होगा कि आमतौर पर हर साल रेलवे एक जुलाई से नया टाइम टेबल लागू करता है। कभी-कभार इसे लागू करने में देरी भी हो जाती है। इस साल भी इसी तरह की देरी हो रही है। जी हां, रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोनों को चिट्ठी लिख कर सूचित किया है कि इस साल एक जुलाई को नया टाइम टेबल लागू नहीं हो रहा है। अभी जो टाइम टेबल चल रहा है, उसी की अवधि को आगामी 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
कब जारी होता है ट्रेन एट ए ग्लांस?

रेलवे में एक परंपरा है, नया टाइम टेबल जारी करने की। रेलवे बोर्ड के स्तर पर जो अखिल भारतीय टाइम टेबल जारी किया जाता है, उसे ट्रेन एट ए ग्लांस (Trains At A Glance) के नाम से जाना जाता है। इसमें सिर्फ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की समय सारिणी होती है। इसी के साथ जोनल स्तर पर भी टाइम टेबल का प्रकाशित किया जाता है। इसमें पैसेंजर और लोकल ट्रेन की भी समय सारिणी होती है। आमतौर पर यह हर साल एक जुलाई से प्रभावी होता है। इस साल ऐसा नहीं हो रहा है।

इस साल नया टाइम टेबल नहीं

पीटीआई की एक खबर के अनुसार रेलवे बोर्ड इस साल नया टाइम टेबल जारी नहीं कर रहा है। दरअसल, इस समय बोर्ड ट्रेनों के समय और परिचालन स्थिति की समीक्षा कर रहा है। रेल मंत्रालय इसे और अधिक कुशल बनाना चाहता है इसलिए नए टाइम टेबल की रिलीज की तारीख 1 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है। नया टाइम टेबल जारी होने तक पुराना टाइम टेबल ही लागू रहेगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 27 जून, 2024 को ही 17 ज़ोन के सभी महाप्रबंधकों को एक सरकुलर जारी किया और उनसे मौजूदा टाइम टेबल को 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ाने के लिए कहा।

जोनल रेलवे का टाइम टेबल भी वही रहेगा

बोर्ड के पत्र जारी होने के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने भी 28 जून को एक पत्र जारी किया। इसमें बताया गया कि ट्रेन एट ए ग्लांस 2024 अब 01 जनवरी 2025 से लागू होगा। इसलिए अब PRYJ (प्रयागराज), JHS (झांसी) और AGC (आगरा कैंट) की मौजूदा कार्य समय सारणी की वैधता भी 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी जाती है। इस आलोक में अब नया टाइम टेबल 01 जनवरी 2025 से लागू होगा। इसी तरह का एक सरकुलर उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी जारी किया है। इस सरकुलर में सभी चार डिवीजनों, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और अजमेर के डीआरएम को मौजूदा समय सारिणी के अनुसार काम करने के लिए कहा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!