दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए उमड़े फैंस, PM मोदी से आज मिलेंगे खिलाड़ी,T-20 World Cup ट्रॉफी लेकर वतन लौटे खिलाड़ी

17 साल बाद T-20 World Cup ट्रॉफी लेकर हमारे वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया भारत लौट आई है। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद तीन दिन से बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच IGI Delhi Airport पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद टीम इंडिया आईटीसी मौर्या होटल (ITC Maurya Hotel) के लिए निकली। बस में बैठने से पहले कैप्टन रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हवा में लहराई। उन्हें ट्रॉफी के साथ देखकर वहां मौजूदा क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे। एयरपोर्ट पर मौजूद क्रिकेट फैन्स ने रोहित-रोहित और कोहली-कोहली के नारे लगाए।

मुंबई में शाम 5 बजे नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन रूफ बस में टीम की विक्ट्री परेड होगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा। 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था।टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।

BCCI ने टीम इंडिया की घर वापसी के बाद पहला वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी भारतीय खिलाड़ी बारी-बारी से T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं।

जय शाह ने कहा- विक्ट्री परेड में हमारा साथ दें

BCCI के सेक्रेटरी जय शाह ने एक सोशल पोस्ट में लिखा- टीम इंडिया के ऑनर में होने जा रही विक्ट्री परेड में हमारा साथ दें और गुरुवार शाम 5 बजे मरीन ड्राइव और वानखेड़े में हमारे साथ सेलिब्रेट करें।जय शाह ने यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में हमारा साथ दें।

ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल
  • 6am- नई दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम उतरेगी.
  • 6.45am- आईटीसी मौर्या होटल में टीम रुकेगी.
  • 9am- प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना.
  • 10am-12pm- प्रधानमंत्री आवास में स्पेशल फंक्शन
  • 12pm- होटल के लिए रवाना
  • 12.30pm- एयरपोर्ट के लिए रवाना
  • 2pm- मुंबई के लिए रवाना
  • 4pm- मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी टीम
  • 5pm- ओपन-बस परेड, मरीन ड्राइव से वानखेडे स्टेडियम तक
  • 7pm- वानखेडे स्टेडियम में खास सम्मान समारोह
  • 7.30pm- होटल ताज के लिए रवाना.
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!