अमेरिका में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते ‘हिंदूफोबिया’ के खिलाफ लड़ने के लिए भारतीय अमेरिकियों को अपना समर्थन देने का वादा किया

वाशिंगटन: प्रमुख अमेरिकी सांसदों ने अमेरिका में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ते ‘हिंदूफोबिया’ और भेदभाव के खिलाफ लड़ने के लिए भारतीय अमेरिकियों को अपना समर्थन देने का वादा किया है।

हिंदूफोबिया से आशय हिंदू धर्म और हिंदुओं के प्रति विरोधी और अपमानजनक दृष्टिकोण और व्यवहार करने से है।

उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (सीओएचएनए) द्वारा आयोजित तीसरे राष्ट्रीय हिंदू समर्थन दिवस में 28 जून को कई हिंदू छात्रों, शोधार्थियों और सामुदायिक नेताओं ने भाग लिया तथा अमेरिका में रहने वाले हिंदुओं की चिंताओं पर चर्चा की।

कांग्रेस सदस्य थानेदार ने वाशिंगटन में एक दिवसीय समर्थन दिवस में अपने संबोधन में कहा, ‘हम यहां हैं और हम लड़ रहे हैं।’

थानेदार ने कहा, ‘आप सभी के पास जो आवाज है, वही आवाज कांग्रेस में हिंदू समुदाय के पास है।’

डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य थानेदार ने सदन में ‘हिंदूफोबिया’ और मंदिरों पर हमलों की निंदा वाला प्रस्ताव पेश किया है। इसमें हिंदू अमेरिकी समुदाय के योगदान की सराहना की गई है।

उन्होंने कहा कि वे हिंदूफोबिया, भेदभाव या नफरत के अन्य रूपों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कांग्रेस सदस्य रिच मैककॉर्मिक ने नीति निर्माण में हिंदू अमेरिकी और भारतीय अमेरिकी समुदाय की निरंतर बढ़ती भागीदारी और अमेरिका के भविष्य को बदलने की इसकी क्षमता का स्वागत किया।

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ने हिंदू अमेरिकियों के योगदान का सम्मान करते हुए सदन के प्रस्ताव 1131 के प्रति अपने समर्थन की ओर ध्यान आकर्षित किया।

रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस सदस्य ग्लेन ग्रोथमैन ने समुदाय के साथ एकजुटता व्यक्त की। कांग्रेस सदस्य रो खन्ना ने पिछले दशक में समुदाय का समर्थन बढ़ने का जिक्र किया।

इस कार्यक्रम में 15 अमेरिकी राज्यों से बड़ी संख्या में हिंदू युवाओं सहित 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!