मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज, एमएसपी सहित इन मुद्दों पर हंगामे के आसार

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है. सोमवार को शुरू हो रहे बजट सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार है. बजट सत्र में सरकार को विपक्ष कई मुद्दों पर घेर सकते हैं, जिसमें कथित नर्सिंग कॉलेज घोटाले व फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मुद्दे पर विपक्ष मोहन सरकार को घेर सकती है.

सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार 16वीं विधानसभा के तीसरे सत्र यानी आज से शुरू हो रहे बजट सत्र में 3 जुलाई को बजट पेश करेगी. सोमवार से शुरू हो रहा बजट सत्र 19 जुलाई तक चलेगा। बजट सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी.
नर्सिंग कॉलेज घोटाले और एमएसपी की भेंट चढ़ सकता है बजट सत्र

गौरतलब है विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को राज्य विधानसभा में सत्र की तैयारियों की समीक्षा की. अधिकारियों ने बताया कि यह 16वीं विधानसभा का तीसरा सत्र है. कांग्रेस कथित नर्सिंग कॉलेज घोटाले और पिछले विधानसभा चुनावों में फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने के भाजपा के वादे सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेगी.

मध्य प्रदेश विधानसभा कार्यवाही का हो सीधा प्रसारणः नेता प्रतिपक्ष

विपक्षी दल पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के आवास पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे. उनका आरोप है कि सारंग नर्सिंग कॉलेज घोटाले में शामिल हैं. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मांग की है कि लोकसभा की तरह मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का भी सीधा प्रसारण किया जाए, ताकि जनता अपने प्रतिनिधियों की कार्यवाही देख सके.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!