दक्षिणी यूक्रेन के एक शहर में मिसाइल हमले में सात लोगों की मौत, कई घायल

रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के एक शहर पर मिसाइल के जरिये हमला किया, जिसमें बच्चों सहित सात नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यूक्रेनी अधिकारियों ने विल्नियांस्क के एक पार्क में पड़े शव की तस्वीरें जारी कीं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को हुए इस हमले में 36 लोग घायल हो गए और रविवार को शोक दिवस घोषित किया गया है।

विल्नियांस्क जापोरीज्जिया क्षेत्र में है, जो स्थानीय राजधानी से 30 किलोमीटर (20 मील) से भी कम दूरी पर स्थित है। स्थानीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

फेडोरोव ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि हमले में विल्नियांस्क में एक दुकान, आवासीय भवन और एक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। विल्नियांस्क में हुए हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कीव के पश्चिमी साझेदारों से रूसी हमलों को रोकने का आह्वान किया।

स्थानीय गवर्नर के अनुसार यूक्रेन के हिंसाग्रस्त पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में शनिवार रात को आठ नागरिकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दावा किया कि उसके बलों ने रातभर में रूस के दक्षिण-पश्चिम में छह क्षेत्रों में 36 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!