ब्राजील : मृतकों की संख्या 110 हुई, 71 शवों की हुई पहचान ,बांध हादसे में

अधिकारियों ने अब तक बरामद 110 शवों में से 71 की पहचान कर ली है.

ब्रासीलिया: ब्राजील के मिनास जेराइस में एक लौह-अयस्क खदान पर बने बांध के ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि घटना के सात दिन बाद, तलाशी अभियान ‘कुछ हद तक कठिन चरण’ में प्रवेश कर रहा है. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, “जो शव इलाकों के ऊपरी हिस्से में थे, वे पहले ही मिल चुके हैं और बरामद हो चुके हैं।” उन्होंने कहा कि इस पड़ाव पर प्रयास अब खुदाई व भारी मशीनरी पर निर्भर करेगा.

प्रवक्ता ने कहा कि मरने वालों की संख्या में निश्चित रूप से वृद्धि होगी. अधिकारियों ने अब तक बरामद 110 शवों में से 71 की पहचान कर ली है. प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार को लगातार बारिश के कारण बचाव अभियान में शामिल अग्निशमन और अन्य लोगों को बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ा.

ब्रूमादिन्हो में खदान का स्वामित्व वेल कंपनी के पास है और मृतकों में से अधिकांश कंपनी के श्रमिक हैं. बांध 25 जनवरी को उस समय ढहा कई श्रमिक परिसर के कैफेटेरिया में दोपहर का भोजन कर रहे थे, जो कुछ सेकेंड में ही जमींदोज हो गया. संघीय सरकार ने देश के सभी खदान बांधों का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!