फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिकार्ड शुरूआत, प्रभास की फिल्म ने तोड़े अपने ही रिकॉर्ड

मुंबई, इस साल की बहुप्रतीक्षित और बिग बजट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दुलकर सलमान, कमल हासन जैसी दमदार स्टारकास्ट वाली इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे। ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले दिन ही इतिहास रच दिया है।

नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ गुरुवार (27 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का दर्शकों के बीच इतना क्रेज था कि इसे पहले दिन जबरदस्त एडवांस बुकिंग मिली थी। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली है। ‘कल्कि 2898 एडी’ 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म थी और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आख़िरकार फ़िल्म रिलीज़ हुई और इसे दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले दिन ही इतिहास रच दिया है और फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

सैक्निल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले दिन 95 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की है। इसमें से तेलुगु में 64.5 करोड़ रुपये, हिंदी में 24 करोड़ रुपये, मलयालम में 2.2 करोड़ रुपये, तमिल में 4 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 30 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 180 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पहले दिन 95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रभास की फिल्म ने उनकी फिल्म सालार के 90.7 करोड़, साहो के 89 करोड़ और आदिपुरुष के 86.75 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ‘आरआरआर’, ‘बाहुबली’ और ‘केजीएफ’ के ओपनिंग डे कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही।

यह फिल्म देश में 95 करोड़ की कमाई कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ ने पहले दिन सबसे ज्यादा 22 करोड़ का कलेक्शन किया था। चूंकि ये दो दिन का वीकेंड है तो ये देखना अहम होगा कि फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ कितनी कमाई करती है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!