करतारपुर कॉरिडोर की तस्वीरें शेयर कर इमरान खान बोले- सिख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार

इस्लामाबाद  ,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 55०वीं जयंती के मौके पर भारत से आने वाले सिख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए करतारपुर तैयार है। इमरान ने एक साथ कई ट्वीट्स में करतारपुर आने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान की तरफ की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “गुरु नानक देव जी की 55०वीं जयंती के समारोह के लिए रिकॉर्ड समय में तैयारी करने के लिए मैं अपनी सरकार को बधाई देता हूं।”
उन्होंने कहा, “करतारपुर सिख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है।”खान ने शुक्रवार को पहचान के लिए पासपोर्ट लाने और 1० दिन पहले पंजीकरण कराने से छूट देने की घोषणा की थी। खान ने कॉरीडोर के उद्घाटन और गुरु नानक देव की जयंती के मौकों पर भारत से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 2० डॉलर के शुल्क से भी राहत दी थी।
इमरान खान ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “भारत से करतारपुर आने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए मैंने दो शतेर् हटा दी हैं। इसके तहत अब उन्हें पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सिर्फ एक वैध पहचान पत्र दिखाने की जरूरत होगी। उन्हें अब 1० दिन पहले से पंजीकरण भी नहीं कराना होगा।”
 उन्होंने कहा, “उद्घाटन समारोह पर आने वाले और गुरू जी (सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी) की 55०वीं जयंती पर आने वाले श्रद्धालुओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।” बता दें कि करतारपुर कॉरीडोर का उद्घाटन 9 नवंबर को होगा। गुरुद्वारा दरबार साहिब के नाम से प्रसिद्ध करतारपुर साहिब गुरुद्वारा सिख धर्म में विशेष मान्यता रखता है जहां गुरु नानक देव जी ने 18 वर्ष गुजारे थे और यहीं उन्होंने निवार्ण प्राप्त किया था

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!