राहुल गांधी होंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस की मीटिंग में लगी मुहर

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद सरकार गठित हो गई. इसके बाद से लगातार इस बात पर चर्चा की जा रही थी कि सदन में विपक्ष का नेता कौन होगा? अब इस चर्चा पर भी विराम लग गया है और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे. इस बात की घोषणा कांग्रेस पार्टी की ओर से की गई.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे. ये फैसला कांग्रेस बैठक में लिया गया है. इस बाबत कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखा और ये बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी होंगे.

चिट्ठी लिखकर दे दी जानकारी- केसी वेणुगोपाल

वेणुगोपाल ने कहा, “अस्थायी अध्यक्ष भर्तृहरि महताब को चिट्ठी लिखकर राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने के निर्णय की जानकारी दी.” उन्होंने आगे कहा, “अन्य पदाधिकारियों का फैसला बाद में किया जाएगा.”राहुल गांधी को नेता विपक्ष नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव किया गया था पारित

ये फैसला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मची रार के दौरान आया है. बीजेपी ने ओम बिरला को इस पद का उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने के सुरेश को.

इससे पहले 9 जून को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया था. सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें इस बारे में सोचने के लिए कुछ समय चाहिए, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा.

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी सीटों की संख्या 2019 के 52 से लगभग दोगुनी बढ़ाकर 99 कर ली है. 2014 के चुनावों में पार्टी सिर्फ 44 सीटें जीतने में सफल रही थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!