सत्याग्रह का गजब असर: सब इंस्पेक्टर की ईमानदारी देख वापस हुआ तबादला, अन्न-जल त्यागने की कही थी बात

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में सब इंस्पेक्टर के सत्याग्रह का गजब असर देखने को मिला। यहां डीआरपी लाइन से अवधपुरी थाने में पदस्थ किए गए एक SI ने सत्याग्रह करते हुए अन्न जल त्याग दिया था। थाने में होने वाले रोजमर्रा के खर्चों से परेशान होकर इंस्पेक्टर ने अन्न-पानी छोड़ने की घोषणा वाट्सएप पर कई ग्रुपों में कर दी थी।

सोशल मीडिया पर दर्द किया बयां 

सब इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा कि जितनी मेरी सैलरी है, उसमें बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और खाना-खर्चा ही पूरा हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि महज 1600 रूपए पेट्रोल भत्ते के लिए मिलते हैं जबकि थाने तक आने-जाने में ही इससे ज्यादा रुपए  खर्च हो जाते है। सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का दो दिन पहले पुलिस लाइन से अवधपुरी थाने में ट्रांसफर हुआ था। जितेंद्र सिंह ने पैसे बचाने के लिए अन्न-जल छोड़ने की बात लिखी थी।

मैसेज के वायरल होते ही वापस हुआ तबादला 

सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का मैसेज जिसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तत्काल उनके फोन की घंटी बजने लगी। सब इंस्पेक्टर का अनोखा सत्याग्रह देखकर अधिकारियों ने उनका तबादला अवधपुरी थाने से वापस डीआरपी लाइन कर दिया । इसके बाद खुद जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए कहा कि उनके आग्रह पर सुनवाई हुई और उनका स्थानांतरण वापस हो गया है। इस आदेश के बाद उन्होंने फिर से अन्न-जल का सेवन शुरू कर दिया है।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल 

लेकिन सब इंस्पेक्टर के सोशल मीडिया वाले बयान ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह जरूर लगा दिया है। क्या वाकई थानों में रिश्वतखोरी चलती है ?

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!