दूसरी महिला की लाश को पत्नी समझ कर दिया था अंतिम संस्कार, पति मना रहा था शोक, इधर प्रेमी के साथ बीवी उड़ा रही थी गुलछर्रे

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान कर देने वाला माला सामने आया है. एक शख्स ने दूसरी महिला की लाश को अपनी पत्नी की समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था. इधर पति अपनी पत्नी की मौत का शोक मना रहा था. वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ पकड़ा गई है.

19 जून को गोरखपुर के उरुवा बाजार में अर्धनग्न अवस्था में मिले महिला के शव का अधेड़ ने पत्नी का शव समझ कर अंतिम संस्कार कर दिया था. घर में शोक मनाया जा रहा था, इसी बीच झांसी जीआरपी ने अधेड़ को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी जीवित है और अपने प्रेमी के साथ मुंबई जा रही है. गोरखपुर पुलिस झांसी पहुंची और महिला को साथ ले गई.

19 जून को मिला था अर्धनग्न शव

गोरखपुर के बांसगांव उस्का बाजार के सुमेर ने उरुवा थाने में शिकायत की थी कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी फूलमति मायके से ससुराल आते हुए कहीं गायब हो गई. इसके बाद गोरखपुर पुलिस ने फूलमति का फोटो सभी जीआरपी थानों को भेज दिया था. इसी बीच 19 जून को उरुवा बाजार में फूलमति की हमउम्र महिला का अर्धनग्न शव मिला था.

किसकी थी लाश

सुमेर ने फूलमति के रूप में पहचान लिया था और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था. घर में शोक मनाया जा रहा था कि इसी बीच गुरुवार को झांसी जीआरपी ने फूलमति को गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से प्रेमी के साथ पकड़ लिया. यहां थाने लाकर महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्रेमी के साथ मुंबई जा रही थी. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिस महिला का शव बरामद हुआ था. वह कौन है और कहा कि रहने वाली है.

  • सम्बंधित खबरे

    पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत, पत्नी के साथ कर रहे थे घुड़सवारी, आतंकी ने नाम पूछा फिर सिर पर मार दी गोली

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है. 12 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल भी हुए, जिनका इलाज चल रहा है.…

    गौतम अडानी ने किया Adani Defence & Aerospace का दौरा, बोले- हमारा उद्देश्य एक मजबूत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मदद करने के लिए सीमाओं को आगे बढ़ाना है

    कानपुर. गौतम अडानी ने बुधवार को Adani Defence & Aerospace का दौरा किया. उन्होंने इस दौरे के दौरान आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा क्षेत्र में हो रहे अत्याधुनिक इनोवेशन और…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!