बांग्लादेश पर शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंचा भारत

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया लगातार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने विजयी रथ पर सवार हो रखी है। एक के बाद एक करके टीम ने पहले लीग स्टेज के चारों मैच और अब सुपर-8 के दोनों मैचों में जीत हासिल की है। इसके साथ ही अब टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। फिलहाल, भारतीय टीम को सुपर-8 का आखिरी मुकाबला सोमवार को 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो कहीं न कहीं वो कंगारू टीम से पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल का बदला ले लेगी।

खैर, भारतीय टीम ने एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 50 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज की है। इस दौरान भारत के लिए हार्दिक पंड्या और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं हार्दिक पंड्या को अर्धशतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।

टॉस गंवाकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में बांग्लादेश 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (32 गेंदों में 40, एक चौका, तीन छक्के) ने बनाए। जबकि भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने भारत को पहली सफलता भी दिलाई। स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी। जहां टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इसे बरकरार नहीं रख पाए। हालांकि, दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 30 रन की पार्टनरशिप हुई। वहीं चौथे ओवर में रोहित शर्मा 11 गेंदों में 23 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ ऋषभ पंत ने 32 रन जोड़े। तंजीम हसन ने 9वें ओवर में भारत को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका दे दिया। इस दौरान कोहली ने 28 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। तीसरे विकेट के तौर पर सूर्यकुमार यादव (6) बनाकर आउट हुए। वहीं पंत ने 12वें ओवर में अपना विकेट खोया उन्होंने 24 गेंदों में 34 रन बनाए।

हालांकि, शिवम दुबे ने हार्दिक पंड्या के साथ मोर्चा संभाला , दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी बनीं। फिर दुबे 24 गेंदों पर 34 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इस दौरान हार्दिक पंड्या के साथ अक्षर पटेल ने पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं पंड्या ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया और नाबाद लौटे और अक्षर पटेल भी 3 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद लौटे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!