सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले सजा घर, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधन वाले हैं. इस शादी से जुड़ी हर अपडेट लगातार सामने आ रही हैं. वहीं, अब दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं. सोनाक्षी सिन्हा के हाथ में होने वाले पतिदेव जहीर के नाम की मेंहदी भी लग चुकी है. उनका बंगला ‘रामायण’ भी दुल्हन की तरह सज गया है.
शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू स्थित बंगला सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के पहले सजाया गया है. बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं. 23 जून को मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में ये कपल अपनी शादी का रिसेप्शन देने वाला है. सोनाक्षी के बहुमंजिला घर की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.

बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के पहले सजावटी स्ट्रिंग लाइट्स से शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला जगमगा उठा है. इन सबके बीच मुंबई में हुई मेहंदी सेरेमनी में जहीर इकबाल के साथ पोज देती हुई दुल्हन सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही है. तस्वीर में दोनों परिवार और करीबी दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.

हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि अब सभी तनाव दूर हो गए हैं और वे ठीक हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा. कुछ मीडिया आउटलेट्स सिर्फ अनुमान लगा रहे हैं. एक निजी पारिवारिक मामले को बहुत ज्यादा तवज्जो दी जा रही है. शादियां सबके घर होती हैं. शादी से पहले झगड़े होना भी आम बात है. अब हम सब ठीक हैं. जो भी तनाव था, वो सब खत्म हो गया है. हर शादी में ये सब होता ही है. सिर्फ इसलिए कि वह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि सोनाक्षी को वो नहीं मिल सकता, जो वो चाहती हैं. हम लोग 23 जून को बहुत मजे करेंगे.’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!