आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर आठ चरण के मैच में इस टी20 विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई

नॉर्थ साउंड (एंटीगा)
आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर आठ चरण के मैच में इस टी20 विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई। 31 बरस के कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर महमूदुल्लाह और मेहदी हसन को आउट किया। इसके बाद आखिरी ओवर की पहली गेंद पर तौहीद ह्रदय को पवेलियन भेजा। यह टी20 विश्व कप में सातवीं हैट्रिक थी।

कमिंस ने 29 रन देकर तीन विकेट लिये। यह उनके टी20 कैरियर की पहली हैट्रिक थी। पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में चल रहे कमिंस के इस प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस प्रणाली से 28 रन से हराया। ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुने गए कमिंस ने कहा, ‘‘मैने जूनियर स्तर पर कुछ हैट्रिक लगाई है लेकिन आस्ट्रेलिया के लिये कभी नहीं। टी20 क्रिकेट में एश्टोन एगर और नाथन एलिस भी हैट्रिक लगा चुके हैं सो क्लब में शामिल होकर अच्छा लगा।’’

आस्ट्रेलिया के लिये उनसे पहले ब्रेट ली यह कारनामा कर चुके हैं और उस समय भी विरोधी टीम बांग्लादेश ही थी। ली ने 2007 में हैट्रिक बनाई थी। उनके अलावा आयरलैंड के तेज गेंदबाज कुर्टिस कैंफर (2021), श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा (2021) और दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा भी यह कमाल कर चुके हैं। यूएई के कार्तिक मेयप्पन (2022) और आयरलैंड के जोशुआ लिटिल (2022) के नाम भी टी20 विश्व कप की हैट्रिक है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!