लॉकी फर्ग्यूसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक स्पेल में चार मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बने

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक स्पेल में चार मेडन ओवर फेंकने वाले दूसरे और पुरुष टी-20 विश्व कप के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में न्यूजीलैंड के आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपने 4 ओवर में बिना कोई रन दिये 3 विकेट लिए। यह टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का आखिरी मैच भी है, क्योंकि वे अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से हार के बाद बाहर हो गए थे।

यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र अन्य गेंदबाज कनाडा के साद बिन जफर हैं, जिन्होंने 2021 में कूलिज में टी20 विश्व कप अमेरिका क्षेत्र क्वालीफायर मैच में पनामा के खिलाफ अपने 4 ओवर में बिना कोई रन दिये 2 विकेट लिये थे।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) की टीम 19.4 ओवर में केवल 78 रनों पर सिमट गई। पीएनजी के लिए चार्ल्स अमिनी ने सर्वाधिक 17 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने 4 ओवर के स्पैल में बिना कोई रन दिये 3 विकेट हासिल किये। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने 2-2 और मिशेल सेंटनर ने 1 विकेट लिया।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 12.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 35, कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 18 औऱ डेरिल मिचेल ने नाबाद 19 रन बनाए। पीएनजी के लिए काबुआ मोरिआ ने 2 और सेमो कामिया ने 1 विकेट लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!