पीएम मोदी आज जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, आपके खाते में पैसे नहीं आए तो ऐसे करें पता

किसानों के लिए आज का दिन खास होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। 17वीं किस्त का लाभ लगभग 9.3 करोड़ किसानों को मिलेगा। पीएम मोदी इस दौरान योजना के लाभान्वित किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे। लाभार्थियों को 2 हजार रुपये मिलेंगे और ये पैसे सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचेंगे।प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को लगभग 4.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर से मिर्जामुदार के मेंहदीगंज जाएंगे और यहां पर वे किसान संवाद कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित करेंगे और साथ ही योजना से जुड़े 9.30 करोड़ पात्र किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।

डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड लॉन्च करेंगे

पीएम मोदी काशी से डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड (केकेसी) लॉन्च करेंगे और साथ ही किसानों द्वारा उगाए उत्पादों को देखने स्टॉल पर जाएंगे और 21 प्रगतिशील किसानों से मुलाकात भी करेंगे। किस्त जारी करने के बाद पीएम मोदी कृषि सखियों के रूप में ट्रेनिंग प्राप्त स्वयं सहायता समूह के 30 हजार से ज्यादा सदस्यों को सर्टिफिकेट भी जारी करेंगे।

अगर खाते में नहीं आए पैसे तो इन नंबरों पर करे शिकायत

अगर आपके खाते में 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं या पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी दिक्कत का समाधान पाना चाहते हैं, तो आप इन हेल्पलाइन नंबरों 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं।

न आए मैसेज तो क्या करें

अगर किसी कारण आपके पास बैंक की तरफ से किस्त आने का मैसेज नहीं आता है तो आप अपने डेबिट कार्ड के जरिए मिनी स्टेटमेंट निकालकर या बैलेंस चेक कर जान सकते हैं कि किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। बस इसके लिए आपको अपने नजदीकी एटीएम पर जाना होता है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम

आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए की गई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा भारत सरकार गरीब किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना का संचालन भी कर रही है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!