रेल मंत्री ने किया दुर्घटनास्थल का दौरा, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा; मृतकों के परिजन को 10 लाख

पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। रंगापानी और निजबाड़ी के पास हुए हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं। इस हादसे में 15 लोगों की मौत और 60 लोग घायल हैं।हालांकि, रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ट्रेन हादसे में सात यात्रियों और दो रेलवे कर्मचारियों की मौत हुई।

त्रिपुरा सरकार ने घटनास्थल पर एक विशेष टीम भेजी
त्रिपुरा सरकार ने त्रिपुरा के लोगों की सहायता के लिए कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना स्थल पर दो सदस्यीय टीम भेजी है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के सचिव पीके चक्रवर्ती ने घटना का विवरण साझा किया। इससे पहले सोमवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि 16 जून को सुबह 8:15 बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस यात्रियों से भरी हुई सामग्री के साथ अगरतला रेलवे स्टेशन से सियालदह के लिए रवाना हुई। ट्रेन में 23 कोच थे, जिनमें 21 यात्री कोच और 2 वीपी पार्सल कोच शामिल थे। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि दुर्घटना के बाद त्रिपुरा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) सक्रिय हो गया था,जो हेल्पलाइन नंबर प्रदान किया और नवीनतम अपडेट के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा था।

उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के लोगों की सहायता के लिए त्रिपुरा भवन कोलकाता से एक विशेष टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी गई है। टीम के आज शाम तक आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रोफेसर माणिक साहा के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार सभी घायल व्यक्तियों के चिकित्सा खर्च को वहन करेगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी त्रिपुरा निवासी की इसमें मौत हुई होगी तो राज्य सरकार पीड़ित के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजा देगी। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी तक किसी त्रिपुरा निवासी की मौत की खबर नहीं है।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। मजूमदार ने कहा, यह वास्तव में ए दुख घटना है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह (ट्रेन हादसा) मानवीय गलती के कारण हुआ। मैंने रेल मंत्री के साथ-साथ इस क्षेत्र के डीआऱएम से बात की है और करीब 12 बजे इस मार्ग पर परिचालन शुरू हो जाएगा। मुझे लगता है कि इस समय उन्हें (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) राजनीति नहीं करनी चाहिए। लेकिक जैसा कि मैंने सुबह कहा था कि वह राजनीतिक करेंगी और वैसा ही हुआ है।

यह राजनीति करने का समय नहीं : रेल मंत्री वैष्णव
वैष्णव ने कहा, अभी हमारा फोकस मरम्मत पर है। यह मुख्य लाइन है। बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। यह राजनीति करने का समय नहीं है। मैं घायलों से भी मिलूंगा।

रेल मंत्री ने किया रेल दुर्घटना स्थल का दौरा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सड़क बड़े वाहनों के चलने के लिहाज से संकरी होने के कारण रेल मंत्री को दुर्घटना स्थल तक पहुंचने के लिये कुछ दूरी मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर तय करनी पड़ी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!