भारतीय महिला टीम ने द.अफ्रीका को 143 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, मंधाना का शतक

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़ा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मंधाना 116 गेंद पर वनडे करियर का छठा और ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां शतक लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत एक वक्त 99 पर पांच विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया ने 265 का स्कोर बनाया। मंधाना ने 127 गेंद पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 117 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.13 का रहा। मंधाना की पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 265 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 37.4 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। भारत ने पहला वनडे 143 रन से अपने नाम किया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अगल मुकाबला 19 जून को चिन्नास्वामी में ही खेला जाएगा। मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। शेफाली वर्मा सात रन, दयालन हेमलता 12 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 रन, जेमिमा रॉड्रिग्स 17 रन और विकेटकीपर ऋचा घोष तीन रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मंधाना ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी निभाई। दीप्ति 48 गेंद में तीन चौके की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुईं। इस साझेदारी को अयाबोंगा खाका ने दीप्ति को बोल्ड कर तोड़ा। इसके बाद मंधाना ने पूजा वस्त्राकर के साथ सातवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी निभाई।

मंधाना को आखिरकार मसाबाता क्लास ने कप्तान सुने लूस के हाथों कैच कराया। वह 117 रन बना सकीं। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा पूजा ने 42 गेंद में तीन चौके की मदद से 31 रन की नाबाद पारी खेली। राधा यादव छह रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, आशा शोभना आठ रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने तीन विकेट लिए, जबकि मसाबात क्लास को दो विकेट मिले। वहीं, एनेरी डर्कसेन, नोनूकुलूलेको मलाबा और नोंदूमिसो शंगासे को एक-एक विकेट मिला।

दक्षिण अफ्रीका की पारी
266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सूने लूस ने बनाया। उन्होंने 33 रन बनाए। वहीं, मारिजाने कैप ने 24 रन और सिनालो जाफ्ता ने 27 रन बनाए। कप्तान एल वोल्वार्ड्ट चार रन, ताजमिन ब्रिट्स 18 रन, एनेके बोश पांच रन, एनेरी डर्कसेन एक रन और नोनदुमिसो आठ रन बनाकर आउट हुईं। मसाबाता क्लास एक रन बना सकीं। मलाबा और खाका खाता भी नहीं खोल सकीं। भारत की ओर से आशा शोभना ने चार विकेट लिए। वहीं, दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिला। रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला।

मंधाना का भारत में पहला वनडे शतक

यह मंधाना का अपने घर में पहला वनडे शतक भी है। इससे पहले पांच शतक उन्होंने विदेशी जमीन पर लगाए हैं। मंधाना ने वनडे करियर का पहला शतक 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। इसके बाद दूसरा वनडे शतक उन्होंने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था। वनडे करियर का तीसरा शतक स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2018 में लगाया था। वहीं, अपना चौथा वनडे शतक मंधाना ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। मंधाना ने वनडे करियर का पांचवां शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ 2022 में लगाया था। यानी वह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में दो-दो शतक जड़ चुकी हैं। 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंधाना ने 129 गेंद में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 135 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104.65 का रहा था। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!