दाऊदी बोहरा समाज आज मना रहा ईद, मुस्लिम समुदाय कल करेगा सजदे अदा

राजधानी में कई मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद बोहरा समाज ने बकरे की कुर्बानी देकर अल्लाह के लिए अपनी अकीदत पेश की। दाउदी बोहरा समुदाय के कमरुद्दीन दाऊदी ने बताया कि ईद उल अजहा के मौके पर राजधानी की मालीखेड़ा, सैफिया रोड, अलीगंज, सईद कालोनी आदि जमातखाना में ईद का विशेष खुतबा हुआ। मजहबी उलेमाओं ने त्यौहार को लेकर खास तकरीर की। सुबह फजीर की नमाज के फौरन बाद हुए इस कार्यक्रम के बाद अकीदतमंद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। कुर्बानी का यह दौर 3 दिन तक जारी रहेगा।

मुस्लिम समुदाय कल मनाएगा ईद

इस्लामी महीने जिल हिज्ज की 10 तारीख को ईद उल अजहा मनाई जाती है। इस लिहाज से मुस्लिम धर्मावलंबी सोमवार को ईद का त्योहार मनाएगा। ईदगाह समेत शहर की सैंकड़ों मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। राजधानी में ईद की पहली नमाज ईदगाह में शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी अदा कराएंगे। इसके बाद जामा मस्जिद, ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाज अदा होगी। ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष डॉ औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने बताया कि अकीदत का यह त्यौहार 3 दिन तक चलता रहेगा। इस दौरान बकरे, भेड़ और पाड़े की कुर्बानी की जाएगी।

बाजार और हाट दोनों लबरेज

कुर्बानी के लिए बकरे की खरीद फरोख्त के लिए शहर में जगह जगह अस्थाई बाजार सजे हुए हैं। यहां आसपास के गांवों से ग्रामीण बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। इधर त्यौहार की जरूरत के लिए लोगों का रुख बाजारों की तरफ भी बढ़ा है। शहर के इब्राहिमपुरा, चौक बाजार, नदीम रोड, जहांगीराबाद, लक्ष्मी टाकीज आदि में देर रात तक खरीद फरोख्त का दौर चल रहा है।

हज के अरकान भी पूरे हो रहे

इस्लाम के पांच अहम फर्ज में शामिल हज को पूरा करने के लिए दुनियाभर के अकीदतमंद मक्का में मौजूद हैं। हज के मुख्य अरकान दो दिन पहले शुरू हो चुके हैं। रविवार को मक्का में हज मुकम्मल हो जाएगा। इस खास सफर में अपने देश से करीब 2 लाख हाजी शामिल हैं। इसमें प्रदेश के करीब 8 हजार मुसाफिर शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!