शिवराज ने अपने आने वाले 100 दिन के काम को लेकर अधिकारियों को खास दिशा निर्देश दिए

नईदिल्ली

शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्रालय का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. शिवराज ने अपने आने वाले 100 दिन के काम को लेकर अधिकारियों को खास दिशा निर्देश दिए हैं. शिवराज ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें 100 दिनों की कृषि कार्य योजना के संबंध में प्लान तैयार कर लिया गया.

    इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि वे अपना पूरा फोकस किसानों की उन्नति के लिए करें, ताकि देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पना के मुताबिक तेजी से काम किया जा सके. साथ ही कृषि क्षेत्र की मजबूती को लेकर शिवराज ने निर्देश दिए.

शिवराज ने अफसरों को दिए दिशा-निर्देश!

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के दुख दर्द को कम करने के लिए सशक्त कदम उठाने के भी निशा निर्देश दिए हैं. कृषि मंत्री शिवराज ने बैठक में कहा कि किसान भाइयों-बहनों को गुणवत्तापूर्ण खाद बीज की उपलब्धता प्राथमिकता से सुनिश्चित की जानी चाहिए. इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इस संबंध में उन्हें कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए. चौहान ने इस बात पर भी जोर दिया कि देश में कृषि उत्पादन व उत्पादकता बढ़ना चाहिए, साथ ही हम अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के अलावा दुनिया के अन्य देशों की भी जरूरत अनुसार गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद निर्यात कर सके ऐसी ठोस कार्ययोजना पर अमल करना चाहिए. शिवराज ने अधिकारियों को साफ कहा कि अपना पूरा फोकस किसान कल्याण पर करें.

गौरतलब है कि 18 साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को अब केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल चुकी है. कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते ही सियासी पंडित उम्मीद लगा रहे हैं कि शिवराज कृषि क्षेत्र के उद्धार के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. साथ ही किसानों की समस्याओं को भी सुलझाएंगे. फिलहाल तो शिवराज फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!