छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की छह माह से कैंसर से जूझ रहीं धर्मपत्नी इंदिरा सिंहदेव ‘बेबीराज’ नहीं रहीं

अंबिकापुर।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अर्द्धांगिनी इंदिरा सिंह बेबीराज नहीं रहीं। पिछले छह माह से कैंसर से पिड़ित थीं। इनका इलाज दिल्ली एवं मुंबई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था। बड़े चिकित्सा संस्थानो में भी स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ तो 13 जून को मुंबई से अंबिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया। शनिवार की सुबह आठ बजे यहां निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे स्थानीय रानी तालाब में किया जाएगा। इनका जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इनके निधन से सरगुजा राजपरिवार व सरगुजा में शोक का माहौल है। बता दें,बेबीराज मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण थीं। निराश्रित, मजबूर, अशक्त, अभावग्रस्त लोगों के लिए सदैव हाथ खुला रखतीं थीं। जरूरतमंदों की दवा, चिकित्सा, पढ़ाई, शादी ब्याह, धार्मिक सामाजिक आयोजनों,मंदिर, शैक्षणिक संस्थाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों को दान, भेंट तथा जरूरतमंदों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए बिना मदद करने आगे रहतीं थीं। उनके निधन पर सरगुजा कांग्रेस परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    बस्तर दशहरा के मुख्य आकर्षण फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत, माई जी के छत्र को रथारूढ़ कर कराया गया भ्रमण

    जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव का शुभारंभ काछनगादी रस्म के साथ हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!