पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2024 लीग स्टेज से बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी टीम को जमकर ट्रोल किया

नई दिल्ली
पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2024 लीग स्टेज से बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी टीम को जमकर ट्रोल किया है। शुक्रवार 14 जून को यूएसए वर्सेस आयरलैंड मैच बारिश के चलते रद्द होने के कारण मेजबान अमेरिका को सुपर-8 का टिकट मिला और पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से बाहर हुई। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब मैन इन ग्रीन टूर्नामेंट के पहले राउंड से बाहर हुई है। पाकिस्तान के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वसीम अकरम ने सबसे पहले यूएस की टीम को बधाई दी है और इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को ट्रोल भी किया है।

वसीम अकरम ने अमेरिकी टीम को इस बड़े टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने के लिए बधाई दी क्योंकि यूएसए ने सुपर-8 में पहुंचने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

आईसीसी द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में वसीम अकरम कहते नजर आ रहे हैं, “हां, बिल्कुल। और यूएसए की टीम को बधाई। जब आप खेल के वैश्वीकरण की बात करते हैं तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। यूएसए ने सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया है। वे वहां पहुंचने के हकदार हैं। उन्होंने राउंड मैच में पाकिस्तान को हराया था। इसलिए वे वहां पहुंच गए हैं। और पाकिस्तान के लिए प्लान ये है कि वह EK 601 से पहले दुबई जाएं और फिर पाकिस्तान। और फिर हम देखते हैं कि वहां से आगे क्या होता है।”
 
बता दें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में यूएसए के हाथों उन्हें बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा, इसके बाद टीम को भारत के हाथों दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों हार के बाद पाकिस्तान की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, मगर उनकी आखिरी उम्मीद यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच पर टिकी थी, मगर इस मुकाबले के रद्द होने के बाद टीम पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!