छत्तीसगढ़-दुर्ग में सनकी पति ने फावड़े से पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया

दुर्ग.

दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में बीती रात पति ने पत्नी सिर पर वारकर मौत की घाट उतार दिया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां पर पत्नी का शव लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी और पति का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली के धौराभठा खार की है। जहां पति-पत्नी दोनों खेती किसानी का कार्य करते थे। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी के सिर फावड़े से वार कर हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जानकारी के अनुसार, पति हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी यशोदा दोनों उतई के ग्राम खोपली में खेती किसानी का कार्य करते थे। प्रतिदिन की तरह वो सुबह से खेती करने गए थे जिसके बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा था। शंका होने पर जब उनके कमरे में झांककर देखा गया तो दोनों के शव पड़े हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां खेती में बने कमरे में दोनों के शव थे और कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा को तोड़कर पति- पत्नी दोनों की शवों को बाहर निकाला गया।
एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि खोपली गांव के धौराभठा खार के खेत में बने कमरे में पति-पत्नी के शव पड़ा है और कमरा अंदर से बंद है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति ने यह कदम क्यों उठाया िस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है और परिजन और आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    बस्तर दशहरा के मुख्य आकर्षण फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत, माई जी के छत्र को रथारूढ़ कर कराया गया भ्रमण

    जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव का शुभारंभ काछनगादी रस्म के साथ हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!