तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों में हिंसक झड़प, कई गाड़ियां फूंकी

नई दिल्ली. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पार्किंग को लेकर शनिवार को दिन में पुलिस और वकीलों के बीच में जबरदस्त झड़प हो गई. यह विवाद इतना बढ़ा कि यह हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. वकीलों ने एक जेल वैन और एक पीसीआर में आग भी लगा दी है. इस समय अदालत परिसर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और फायरिंग भी की गई. सूत्रों के अनुसार बवाल बढ़ता देख कई थानों की पुलिस अदालत परिसर में बुला ली गई है. इस घटना में एक वकील जिसका नाम विजय वर्मा है, घायल हो गया है. उसे तुरंत पास के ही सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

वही दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है, लेकिन पुलिस की गाड़ियों को आग जरूर लगाई गई है. उसके अनुसार लॉक अप के बाहर तीसरी बटालियन की पुलिस और वकीलों के बीच पार्किंग विवाद को लेकर झगड़ा हो गया. पुलिस की यह बटालियन कैदियों को अदालत ले जाने का काम करती है.

विवाद के बाद वकीलों ने पुलिस अफसरों को पीट दिया और एसएचओ से भी हाथापाई कर ली. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का तो ये भी कहना है कि विवाद के हिंसक रूप लेने के बाद वकीलों को जो भी पुलिसवाला दिखा उसे उन्होंने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है.

तीस हजारी कोर्ट के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!