नितिन गडकरी लगातार तीसरी बार बने सड़क-परिवहन मंत्री, जानिए इस धाकड़ नेता के बारे में सब कुछ

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। अब देशभर की निगाहें ‘टीम मोदी’ पर हैं। वे चेहरे कौन हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट का हिस्सा होंगे? कैबिनेट में कौन कौन से नए चेहरे शामिल होंगे? किन पुराने चेहरों पर फिर से भरोसा जताकर मंत्रालय सौंपा जाएगा? इन प्रश्नों के उत्तर भी सामने आ गए हैं। इस बीच मोदी सरकार ने लगातार तीसरी बार नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा है। गडकरी के अनुभव, उनके काम करने के तरीके ने ही उन्हें इस पद का मजबूत उम्मीदवार बनाया। आइए जानते हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव में गडकरी ने किस तरह से अपना विजयरथ जारी रखा? उनका राजनीतिक जीवन कैसा रहा है और पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में कितना इजाफा हुआ?  

नागपुर में मराठी परिवार में हुआ जन्म
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जन्म नागपुर के एक मराठी परिवार में 27 मई को 1957 में हुआ था। अपने राजनीति की शुरुआत से पहले नितिन गडकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे। नितिन गडकरी वर्ष 1989 से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे। और साल 1999 से 2005 तक वे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं नितिन गडकरी
वहीं साल 2009 में उनको महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। फिर बाद में नितिन गडकरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी नियुक्त किया गया था। जनवरी 2013 में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद मई 2014 में नितिन गडकरी पहली बार केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री बने। फिर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी नितिन गडकरी को सड़क-परिवहन मंत्रालय सौंपा गया।

नागपुर से कभी नहीं हारे गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने पंरापरागत लोकसभा सीट नागपुर से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। नितिन गडकरी ने कांग्रेस प्रत्याशी विवेक ठाकुर को एक लाख 37 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। गडकरी को कुल 6 लाख 55 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। इस तरह से नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक भी लगाई।

5 साल में 9 करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 28.03 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक बीते 5 साल में उनकी संपत्ति नौ करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ी है। जबकि 10 साल पहले नितिन गडकरी की संपत्ति 15.37 करोड़ रुपए थी। हलफनामे के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री और पत्नी के नाम पर 3-3 गाड़ियां हैं। जबकि उन्होंने कृषि, पारिश्रमिक और अन्य स्त्रोतों से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!