भारत-पाकिस्तान मैच के बाद MCA अध्यक्ष अमोल का निधन, 47 वर्ष की उम्र कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। वह भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला देखने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे। भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को छह रन से हराया था। अमोल 47 वर्ष के थे।न्यूयॉर्क से स्टेडियम की उनकी तस्वीर भी सामने आई थी। उन्होंने रविवार को मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव अजिंक्य नाइक और अपेक्स काउंसिल के सदस्य सुरज सामत के साथ यह मैच देखा था। हालांकि, मैच के बाद उनकी तबीयत खराब हुई और फिर उनका निधन हो गया।

संदीप पाटिल को हराकर MCA अध्यक्ष बने थे
अक्तूबर 2022 में संदीप पाटिल को करीबी मुकाबले में हराने के बाद अमोल काले को MCA अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। आगामी सत्र से मुंबई की सीनियर पुरुष मैच फीस दोगुनी करने के एमसीए के फैसले में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं पिछले साल अमोल की अगुआई में ही मुंबई क्रिकेट संघ ने वनडे विश्व कप 2023 मैचों की सफल मेजबानी की थी।


मुंबई क्रिकेट के लिए उन्होंने काफी योगदान दिया
नागपुर के रहने वाले अमोल काले एक दशक से अधिक समय से मुंबई में रह रहे थे। उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी सहयोगी माना जाता था। एमसीए के शीर्ष पद पर होने के अलावा अमोल काले इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के सह-प्रमोटर भी थे। यह एक टेनिस-बॉल फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है।
घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई को मिली सफलता
उनके नेतृत्व में घरेलू क्रिकेट भी मुंबई को भारी सफलता मिली। मुंबई ने हाल ही में समाप्त हुए 2023-24 सीजन में रणजी ट्रॉफी जीती। मुंबई क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष संकेय नाइक को इस क्रिकेट संघ की अंतरिम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!