‘मिर्जापुर सीजन 3 ‘ की रिलीज डेट जानने के लिए खेलना होगा एक नया गेम

प्राइम वीडियो वाले अपने फैंस और व्युअर्स के साथ गेम खेल रहे हैं! तारीख पर तारीख वाला गेम। पहले ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट का ऐलान करते वक्त लौकी हटाने वाला गेम खिलवाया था। अब ‘मिर्जापुर सीजन 3 ‘ की रिलीज डेट जानने के लिए भी एक नया गेम लेकर आ गए हैं। नए पोस्टर के साथ। इसमें ही छिपी है तारीख, जिसे जानने के लिए लगाना होगा दिमाग।

OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर ‘Mirzapur 3’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, लेकिन ट्विस्ट के साथ। ये शो किस दिन आएगा, अगर आपको ये जानना है तो इस पोस्टर में छिपी तारीख को खोजिए।

जी हां। इस पोस्टर में ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के ही किरदार नजर आ रहे हैं, लेकिन एनिमेशन ग्राफिक्स के रूप में। गद्दी पर अली फजल का किरदार गुड्डू पंडित बैठा नजर आ रहा है। बगल में एक लड़की खड़ी है, जो गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी लग रही है। जमीन पर लहूलुहान हालत में कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी और उनके बेटे मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु नजर आ रहे हैं। इनके अलावा पोस्टर में कुल 7 किरदार हैं।

‘पंचायत’ वेब सीरीज का बनराकस याद है? उसने सीजन 3 में एक डायलॉग बोला, ‘कीजिए मीटिंग मीटिंग, खेलिए मीटिंग मीटिंग…।’ उसी की तर्ज पर एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा है, ‘कीजिए डेट डेट, खेलिए डेट डेट…।’ एक और यूजर ने 7 का कनेक्शन ढूंढा है। उसके मुताबिक, पोस्टर में 7 बंदूक हैं, 7 लोग हैं, कार पर भी 7 लिखा है और कार्पेट भी 7 हैं। ऐसे में शो की रिलीज डेट 7 जुलाई हो सकती है। कुछ लोग 7 नंबर की वजह से थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी को याद कर रहे हैं। उनकी जर्सी का नंबर 7 है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!