दबाव पाकिस्तान पर था, दर्शकों का समर्थन उन पर भारी पड़ा : अमेरिकी कप्तान पटेल

डलास
पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल ने कहा कि उनकी टीम ने सुपर ओवर तक चले टी20 विश्व कप के मुकाबले में दबाव महसूस नहीं किया और दर्शकों का समर्थन बाबर आजम की टीम पर भारी पड़ गया।

पटेल के अर्धशतक के दम पर अमेरिका ने 2009 की चैम्पियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। पटेल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमें निर्धारित समय में ही जीत लेना चाहिये था और यह मैच सुपर ओवर में नहीं जाना चाहिये था। हमने जिस संयम के साथ खेला और सुपर ओवर में 18 रन बनाने से हमारा पलड़ा भारी हो गया।’’

उस समय टीम में क्या बात हो रही थी, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम यही बात कर रहे थे कि हम पर कोई दबाव नहीं है। सारा दबाव पाकिस्तान पर है। हमें पता था कि दर्शक पाकिस्तान के साथ ज्यादा है। यही उन पर भारी पड़ जायेगा और हम अच्छा खेले तो उन पर दबाव अधिक होगा।’’ गुजरात के आणंद में जन्मे पटेल ने कहा कि उनकी टीम ने पावरप्ले में जबर्दस्त गेंदबाजी की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पावरप्ले के छह ओवरों में उन्हें रन नहीं बनाने दिये और दबाव में रखा। इससे हमें मदद मिली। हमारा लक्ष्य टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही था। हमें पता था कि पहले आधे घंटे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।इस मैदान पर 160 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था।’’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!