लोकसभा रिजल्ट के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जीतू पटवारी और दिग्गी-कमलनाथ पर जमकर बरसे

सतना

लोकसभा चुनाव के जो रिजल्ट मध्यप्रदेश में सामने आए हैं, उसकी वजह से कांग्रेस पार्टी के अंदर फूट पड़ गई है. कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को कांग्रेस की बुरी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है और इनके कामकाज की समीक्षा करने की मांग कांग्रेस आलाकमान से की है.

    अजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस संगठन पूरी तरह से लोकसभा चुनाव में नाकाम रहा है. इसकी पूरी जिम्मेदारी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की है और उनको मध्यप्रदेश की सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव की हार की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

अजय सिंह ने बताया कि जब वर्ष 2013 में वे नेता प्रतिपक्ष थे और उस समय कांग्रेस की प्रदेश में हार हुई थी तो मैने इस्तीफा दे दिया था. अजय सिंह ने कहा कि इस आधार पर जीतू पटवारी को न सिर्फ इस्तीफा दे देना चाहिए बल्कि कांग्रेस आलाकमान को जीतू पटवारी के कार्यकाल की पूरी समीक्षा भी करनी चाहिए. अजय सिंह ने कहा कि अब कांग्रेस आलाकमान को मध्यप्रदेश के लिए भविष्य की रणनीति बनाने पर काम करना चाहिए.

कमलनाथ और दिग्विजय पर भी बरसे अजय सिंह

अजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ के बार-बार पार्टी छोड़ने और वापस आने की उनकी गतिविधियों की वजह से भी कांग्रेस पार्टी को काफी नुकसान हुआ है. इसकी वजह से मतदाताओं का भराेसा कांग्रेस पार्टी के ऊपर से उठ गया था. दिग्विजय सिंह भी इसी तरह से कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं. अजय सिंह ने कहा कि पार्टी की इतनी बुरी हार इससे पहले मध्यप्रदेश में कभी भी नहीं हुई है. इस हार की पूरी समीक्षा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को करना चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!