राहत :राहुल गांधी को मिली मानहानि केस में बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

नईदिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मानहानि केस में बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट से जमानत मिल गई है. ये मामला पिछले विधानसभा चुनाव का है, जब राहुल गांधी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर कमीशनखोरी का आरोप लगाय था. इसके बाद बीजेपी नेता ने राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

इस मामले में बीजेपी के वकील विनोद ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने एक विज्ञापन प्रकाशित किया था, जिसमें कहा गया था कि बीजेपी ट्रबलमेकर सरकार है. ये गलत आरोप है. हमने इस पर कोर्ट का रुख किया. आरोपियों में से दो को जमानत मिल गई थी. राहुल गांधी ने व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी.

बता दें कि इस मामले में कांग्रेस नेता और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी आरोपी हैं. लेकिन कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी थी.

इस मामले में कर्नाटक बीजेपी ने कांग्रेस पर मुख्यधारा के समाचार पत्रों में कथित रूप से झूठे विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाया था. विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन बीजेपी सरकार पर 2019-2023 के शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था.

बीजेपी ने अपनी शिकायत में कहा था कि सभी लोक निर्माण कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने पिछली सरकार के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ भी प्रकाशित किया था. शिकायतकर्ता ने कांग्रेस पार्टी पर पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के खिलाफ बदनाम करने वाला अभियान चलाने का आरोप लगाया था.

बीजेपी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने अकाउंट पर यह ‘अपमानजनक विज्ञापन पोस्ट किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!