Pune में इमारत में आग लगने से चौकीदार की मौत, 40 से अधिक छात्राओं को सुरक्षित निकाला गया

महाराष्ट्र के पुणे शहर के शनिपार इलाके में बृहस्पतिवार देर रात पांच मंजिला इमारत में आग लगने से एक चौकीदार की मौत हो गई, वहीं इमारत में संचालित एक छात्रावास से 40 से अधिक छात्राओं को सुरक्षित निकाल लिया गया।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुणे नगर निगम के मुख्य दमकल अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 1.30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि इमारत की दूसरी मंजिल पर छात्रावास में 42 छात्राएं रहती हैं। आग लगने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पोटफोडे ने बताया, ‘‘दमकल विभाग को पांच मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। हमारे दल के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग भूतल पर स्थित एक ‘अकाउंटिंग अकादमी’ में लगी थी।’’

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने छात्रावास में मौजूद छात्राओं को बाहर निकाल लिया था, वहीं भूतल में आग बुझाने के क्रम में एक व्यक्ति मृत पाया गया। माना जा रहा है कि आग में जलने से उसकी मौत हुई।

पुलिस उपायुक्त (जोन-1) संदीप सिंह गिल ने बताया कि यह व्यक्ति चौकीदार था और घटना के वक्त एक कमरे में था। उन्होंने बताया, ‘‘उसे ससून जनरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!