वेब सीरीज द लीजेंड ऑफ हनुमान 4 का ट्रेलर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

मुंबई,

अगर आप एनिमेटड फिल्मों और वेब सीरीज के दीवाने हैं तो तैयार हो जाइए. ऐसा इसलिए क्योंकि द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जल्द ही आने वाला है. इसका ट्रेलेर रिलीज कर दिया गया है जिसमें हनुमान जी अपनी भूली-बिसरी शक्तियों को वापस याद करते हैं. इसके साथ ही कुंभकरण के साथ उनका भीषण युद्ध देखने को मिलेगा.

इसका ट्रेलर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शेयर किया गया है जिसे आपको देखना चाहिए.द लेजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4 का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा गया, युद्ध के मैदान में जाग उठा है कुंभकरण, देखिए पवनपुत्र हनुमान की कहानी का अगला चरण. ये ट्रेलर आपको काफी पसंद आने वाला है जिसमें प्रभु श्रीराम की भक्ति देखने को मिलेगी.5 जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर द लीजेंड ऑफ हनुमान का नया सीजन स्ट्रीम होगा. नया सीजन और भी रोमांचक होने वाला है जिसमें कुंभकरण अपनी राक्षसी शक्ति का प्रदर्शन करेगा, इंद्रजीत अपनी घातक योजनाओं का जाल बिछाएगा और अहिरावण अपने दुष्ट इरादों को अंजाम देगा.

वहीं दूसरी तरफ, हनुमान जी अपनी शक्तिशाली वानर सेना को अब तक के सबसे बड़े युद्ध के लिए तैयार करेंगे. बता दें, इस रोमांचक सीजन को ग्राफिक इंडिया के शरद देवराजन और जीवन जे. कांग ने अपने क्रिएटिव टैलेंट से तैयार किया है. वहीं शरद केलकर ने रावण को आवाज दी और दमन सिंह ने हनुमान जी को आवाज देकर कमाल की परफॉर्मेंस दी है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर द लीजेंड ऑफ हनुमान की पिछली सभी सीरीज आपको देखने को मिल जाएंगी. एनिमेशन की दुनिया में ये कामयाब सीरीज में से एक है. 5 जून से आप इसे डिज्नी हॉटस्टार पर सबस्क्रिप्शन के साथ देख सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!