एमपी में भाजपा का क्लीन स्वीप, ऐतिहासिक जीत पर शिवराज सीएम से मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री आवास

मध्य प्रदेश में भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट जीतकर प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। इस ऐतिहासक जीत के बाद सुबह बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने पहुंचे। मुख्यमंत्री निवास में दोनों नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप के साथ ही वोट शेयर का रिकॉर्ड भी बनाया है। इस जीत का श्रेय भाजपा के प्रदेश में बूथ प्रबंधन के साथ ही कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम दिया गया है। भाजपा का प्रदेश में वोट शेयर 58 प्रतिशत से बढ़कर 59.27 प्रतिशत हो गया है। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर पिछली बार के मुकाबले 34.50 प्रतिशत से घटकर 32.44 प्रतिशत रह गया है।

प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 2014 में भाजपा ने 29 में से 27 और 2019 में 28 सीट जीती थी। पिछली बार छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही थी। 26 साल बाद भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ को ढहा दिया। छिंदवाड़ा को भाजपा ने रणनीतिक रूप से जीता है। इस सीट पर केंद्रीय नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों ने लगातार सभाएं और बैठकें की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!