अयोध्या से BJP के हारने पर क्यों भड़क गए हनुमान गढ़ी के महंत ? अयोध्यावासियों को लेकर कह दी बड़ी बात

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यूपी में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं तो मुंह की खानी पड़ी. इतना ही नहीं, राम की नगरी अयोध्यी में भी भाजपा के प्रत्याशी की करारी हार हुई है. जिसको लेकर Ayodhya हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का बड़ा बयान आया है.

रावण से भी समझौता कर लेते: राजू दास
महंत राजू दास ने अयोध्या से बीजेपी की हार पर वहां की जनता को जमकर कोसा है. उन्होंने सोशल साइट X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ”अच्छा हुआ रामायण में रामजी रावण से युद्ध करने के लिए बंदरो और भालुओं को ही ले गए थे ! अगर अयोध्या वालों को ले जाते तो सोने की लंका में सोने के चक्कर में रावण से भी समझौता कर लेते.”

सोनू निगम भी अयोध्यावासियों पर भड़के
राजू दास के पहले बॉलीवुड सिंगर भी मंगलवार को ट्वीट कर अयोध्यावासियों पर भड़क गए थे. उन्होंने कहा कि ”जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या की सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है. शर्मनाक है अयोध्यावासियों!”

बीजेपी ने राम मंदिर के मुद्दे पर लड़ा था चुनाव
बता दें कि भाजपा ने पूरे देश में श्रीराम मंदिर के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के हर नेता अपनी चुनावी रैलियों में राम मंदिर के मुद्दे को भुनाने की कोशिश की, लेकिन अयोध्या में ही बीजेपी प्रत्याशी का हारना यह बीजेपी के लिए शुभ संकेत नहीं है.

सपा प्रत्याशी ने 50 हजार से अधिक वोटों से हराया
गौरतलब है कि अयोध्या-फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने लल्लू सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था. जबकि समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन की ओर से अवधेश प्रसाद को टिकट किया था. 4 जून को आए चुनाव परिणाम में बीजेपी के कैंडिडेट को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. सपा के अवधेश प्रसाद ने उन्हें 54 हजार 567 वोटों से हरा दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!