पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा- तीसरी बार लगातार किसी गठबंधन की सरकार बन रही है, जनता-जनार्दन का आभार

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि 1962 के बाद तीसरी बार लगातार किसी गठबंधन की सरकार बन रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उनका नॉर्थ ईस्ट सूपड़ा साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात और कई राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। हमारी तेलंगाना में सीटें दोगुनी हो गई है। बिहार में हमने नीतीश कुमार के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में एनडीए का प्रदर्शन लाजवाब रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव था। मैं बहुत भावुक था, लेकिन मेरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों ने उनकी कभी कमी महसूस नहीं होने दी। उनका यह प्यार व आशीर्वाद किसी आंकड़ों में प्रदर्शित नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए की इस सरकार में कई राष्ट्रीय हित के कार्य हुए। गरीबों के लिए करोड़ों घर बने, गरीबों को गैस के सिलेंडर दिए, गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य कवर दिया। कश्मीर से 370 हटाने का काम किया। देश में आईटी रिफॉर्म हुए, जिस कारण भारत तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था है। भारत इस कार्यकाल में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का किया स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का विषय है कि आज पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए और विजय उत्सव मनाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देश को, पार्टी को, देश की जनता का फ्रंट से नेतृत्व किया है। मैं उनका अभिनंदन करता हूं।

पीएम मोदी के साथ खड़ा है पूरा देश
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि कोई भी गठबंधन भारत के इतिहास में पहली बार लगातार तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहा है। आज ओडिशा में पहली बार मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है, लेकिन कुछ लोग 30-40 सीटें जीत लें तो धूम मचाने लग जाते हैं। वे भूल जाते हैं कि देश किस तरह मोदी जी के साथ खड़ा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!