एग्जिट पोल के बाद निवेशकों ने कमाया; आज गंवाया, सेंसेक्स-निफ्टी छह फीसदी टूटे

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक के परिणामों में एनडीए एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक सीटें जीतने में सफल होती नहीं दिख रही। इस बीच शेयर बाजार में हाहाकार दिखा और सेंसेक्स और निफ्टी लगभग छह-छह प्रतिशत टूटकर बंद हुए। नतीजा यह रहा कि एग्जिट पोल के बाद निवेशकों को जो कमाई हाथ लगी उन्होंने एक दिन में ही गंवा दी

सेंसेक्स और निफ्टी लगभग छह-छह प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए, एसबीआई के शेयर 20% टूटे

चुनाव परिणामों के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को भारी बिकवाली के बाद लगभग छह-छह प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को जहां सेंसेक्स 4,389.73 (5.74%) अंक टूटकर 72,079.05 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 1,379.41 (5.93%) अंक टूटकर 21,884.50 के स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को सेंसेक्स एक समय पर 6100 अंकों से अधिक फिसल गया था। निफ्टी में भी लगभग 1600 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई। बैंक निफ्टी चुनावी नतीजों के दिन लगभग 5000 अंक टूट गया। पीएसयू बैँक एसबीआई के शेयरों में 20% तक की गिरावट दिखी। एसबीआई के निवेशकों को करीब एक लाख करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 10% तक की गिरावट दिखी वहीं इसके निवेशकों को 1.7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सेंसेक्स 4389 अंक टूटकर बंद हुआ, निफ्टी में 1379 अंकों की गिराव

सेंसेक्स की क्लोजिंग
72,079.05
-4,389.73 (-5.74%)
निफ्टी की क्लोजिंग
21,884.50
-1,379.41 (-5.93%)

रिलायंस के निवेशकों को 1.67 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट, एसबीआई के शेयर 14% टूटे, निवेशकों को 1 लाख करोड़ का नुकसान

अदाणी समूह के निवेशकों को 3 लाख करोड़ का झटका

आम चुनाव परिणामों के दिन बाजार में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों को 36 लाख करोड़ का झटका
शेयर बाजार में चुनाव परिणामों के दिन की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर के बीच सेंसेक्स पहली बार चुनाव परिणाम के दिन 6000 अंकों से अधिक फिसल गया।शेयर बाजार में चुनावी नतीजों के बीच हाहाकार दिख रहा है। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 5188.93 (6.79%) अंकों की गिरावट के साथ 71,279.85 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी 1,627.10 (6.99%) अंक फिसल कर 21,636.80 पर कारोबार करता दिखा। बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 36.3 लाख करोड़ रुपये घटकर 425.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पूर्व अब तक बाजार में लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन इतनी बड़ी गिरावट नहीं आई थी। पिछले आम चुनावों में परिणाम के बाद सेंसेक्स का क्या हाल रहा था नीचे चार्ट में देखें।

  • सम्बंधित खबरे

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    डिजिटल पेमेंट करने वाले लोगों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। अब कुछ मोबाइल नंबरों पर UPI ट्रांजेक्शन ब्लॉक हो सकते हैं। इसके पीछे की वजह है साइबर…

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में तुर्की के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्‍तान ने पहलगाम में आतंकी हमला कराया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी बीच तुर्की…

    व्यापार

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
    Translate »
    error: Content is protected !!