ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, मानसिक रूप से बीमार हुए ग्लेन मैक्सवेल ने छोड़ा क्रिकेट

ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पिछला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था. ब्रिसबेन में 30 अक्टूबर 2019 को हुए इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था.

मेलबर्न. मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के अहम खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं. साइकोलॉजिस्ट माइकल लॉयड ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि मैक्सवेल को अपनी दिमागी स्थिति को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मैक्सवेल ने खुद ही इस बारे में बताया है कि वे क्रिकेट से दूरी बनाना चाहते हैं. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले के लिए मैक्सवेल की जगह अब डीआर्सी शॉर्ट को टीम में शामिल कर लिया गया है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल के निर्णय का ऐलान करते हुए डीआर्सी शॉर्ट को उनकी जगह टीम में शामिल कर लिया है. शॉर्ट फिलहाल मार्श वनडे कप मुकाबले में हिस्सा ले रहे थे. वह शुक्रवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ जाएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सपोर्ट टीम साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर माइकल लॉयड ने कहा कि मैक्सवेल ने अपनी दिमागी स्थिति को देखते हुए फिलहाल क्रिकेट छोड़ दिया है. वे कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूरी बनाकर अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे.
 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के जनरल मैनेजर बेन ओलिवर ने कहा है कि खिलाड़ियों की देखभाल करना हमारा प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों और स्टाफ की देखभाल करना सबसे ऊपर है. मैक्सवेल को हमारा पूरा समर्थन है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट विक्टोरिया के सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर ग्लेन मैक्सवेल की देखभाल से जुड़े सभी काम करेगी, ताकि जल्द से जल्द मैदान पर उनकी वापसी हो सके. हम सभी से अपील करते हैं कि वे ग्लेन मैक्सवेल और उनके परिवार को आराम से रहने दें और उनकी निजता का सम्मान करें.’ बेन ओलिवर ने साथ ही कहा कि ग्लेन मैक्सवेल खास खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट परिवार के बेहद अहम सदस्य हैं. उम्मीद है कि वे जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे. श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले टी-20 में ग्लेन मैक्सवेल ने 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रन ठोके थे. तीसरे नंबर पर खेलने उतरे मैक्सवेल ने इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे. हालांकि दूसरे टी-20 मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने अर्धशतक ठोकते हुए टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी.
 

ग्लेन मैक्सवेल को भारतीय मूल की विनी रमन से प्यार है दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें अक्सर शेयर करते रहते हैं. मैक्सवेल और विनी कब शादी रचाएंगे ये तो अभी तय नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही ये दोनों हमसफर बनने का फैसला कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम : एरोन फिंच, शॉन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, बेन मैक्डरमॉट, केन रिचर्डसन, डीआर्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, बिनी स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा.

श्रीलंका टी-20 टीम : लसित मलिंगा, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, दानुष्का गुनातिलाका, अविष्का फर्नांडो, निरोशन डिकवेला, दासन शनाका, शेहान जयसूर्या, भानुका राजपक्ष, ओशाडा फर्नांडो, वानिंदु हसारांगा, लक्षण संदाकन, नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारा, इसुरु उदाना, कासुन रजिता.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!