डाक मतपत्र गणना पहले करने के मुद्दे पर विभिन्न दलों के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की

नई दिल्ली
विभिन्न दलों के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और कहा कि डाक मतपत्र चुनाव परिणाम में अहम भूमिका निभाते रहे हैं इसलिए पोस्टल बैलट की गणना पहले की जानी जरूरी है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग से प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात के बाद यहां निर्वाचन सदन के बाहर मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में पोस्टल बैलट की अहम भूमिका होती है जो चुनाव परिणामों को इधर से उधर कर सकते हैं। इससे पहले 2019 में आयोग से आग्रह किया गया था कि पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने से पहले मतपत्रों की गणना का काम खत्म नहीं किया जा सकता है और तब तक चुनाव परिणाम की घोषणा नहीं की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 2019 के दिशानिर्देशों को बदला है जबकि नियम के अनुसार गाइडलाइन देकर आयोग नियमों को बदल नहीं सकता है। उनका कहना था कि कई बार पोस्टल बैलट के आधार पर भी चुनाव परिणाम बदले हैं इसलिए यह प्रावधान बनाया गया था। कानून के तहत आयोग दिशा निर्देश जारी करके नियम नहीं बदल सकता है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल इससे पहले भी आयोग से इस बारे में दो बार मिल चुका है और आज वह इन मुद्दे पर तीसरी बार आयोग से मिला है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि मतगणना के दिन मतगणना अधिकारी से जब पहले पोस्टल बैलट पेपर की गणना की बात की जाती है तो उनका कहना होता है कि इस बारे में आयोग से आदेश लेकर के आएं जो मतगणना के दिन संभव नहीं होता है इसलिए हमने आज आयोग से मुलाकात कर यह अनुरोध किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!