West Bengal में 19 जून तक रहेगी 400 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा वाहिनी, Election Commission का फैसला

कोलकत्ता

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद हो रही हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है. रविवार को निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों की लगभग 400 कंपनियों के प्रवास को 19 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से चुनाव के बाद हिंसा की खबरें सामने आ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार को केंद्रीय बलों की लगभग 400 कंपनियों के प्रवास को 19 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल की मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद ये निर्णय लिया गया है. ईसीआई के इस फैसले के बाद अब केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान मुख्य रूप से संवेदनशील इलाकों में 19 जून तक रहेंगे ताकि यह देखा जा सके कि वहां कानून व्यवस्था खराब न हो.

चुनाव के बाद BJP कार्यकर्ता की हत्या

बीते दिनों बंगाल के नादिया में एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता के परिवार ने दावा किया कि वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुआ था, इसलिए उसकी हत्या की गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है. मुख्य आरोपी की पहचान हो गई है, लेकिन उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है.

TMC वर्कर की हत्या

वहीं, छठे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले पूर्वी मिदनापुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी, जबकि एक टीएमसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था. पहली घटना पूर्वी मिदनापुर के महिषादल की है, जहां चुनावी रंजिश में एस.के मोइबुल नाम के एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई.

बंगाल में 7 चरणों में हुआ मतदान

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में मतदान हुआ है. मतदान के बाद आए एग्जिट पोल ने ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी है. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 26 से 31 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. टीएमसी को 11 से 14 और इंडिया ब्लॉक को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!