छत्तीसगढ़ में शेयर बाजार का झांसा देकर रिटायर बैक कर्मी से करोड़ों रूपए ठगे

दुर्ग/भिलाई.

जिले में ऑनलाइन ठगी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब रिटायर बैक कर्मी से करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। अज्ञात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ोदा से रिटायर्ड कर्मचारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने कर्मचारी को झांसे में लेकर शेयर ट्रेडिंग के लिए अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया। इसके बाद रिटायर्ड कर्मी ने 15 बार में  एक करोड़ 58 लाख रुपए की रकम ट्रांसफर कर दी।

इस बीच एप में प्रॉफिट सात करोड़ से ज्यादा का दिखाने लगा, लेकिन रकम उनके खाते में ट्रांसफर नहीं हुई। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज का जांच में जुट है है। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि हुडको आमदी नगर निवासी सुरेश चिदंबरम (60 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी बैंक ऑफ बड़ोदा से रिटायर्ड हैं। दो महीने पहले 25 मार्च को उनके वाट्सएप पर एक अनजान नंबर से लिंक आया। जिसे ओपन करने पर उनका नंबर एक वाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। उस ग्रुप में माध्यम से उनकी पहचान बावा सिंह नाम के व्यक्ति से हुई। बावा सिंह ने उन्हें एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग ज्वाइन करने के लिए कहा और जॉन पीटर हसमन नाम के दूसरे व्यक्ति ने शेयर मार्केट से संबंधित जानकारी दी। साथ ही डीमेट अकाउंट खुलवा दिया। इसके बाद ट्रेडिंग के लिए रकम जमा करने के लिए कहा। रिटायर कर्मचारी ने 15 बार में एक करोड़ से अधिक की राशि जमा करते दिए। बहरहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश में जुट गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    बस्तर दशहरा के मुख्य आकर्षण फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत, माई जी के छत्र को रथारूढ़ कर कराया गया भ्रमण

    जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव का शुभारंभ काछनगादी रस्म के साथ हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!