अपरा एकादशी पर आज मिलेगा अपार पुण्य, जानिए महत्व और पूजा विधि

 हिंदू धर्म में साल में 24 एकादशी तिथियां होती हैं और हर तिथि को अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इसी तरह ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से पुकारा जाता है. इस दिन सही मूहुर्त में विधि-विधान से अगर आप भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो, अनजाने में किये गये पापों से भी आपको मुक्ति मिल जाती है. अपरा एकादशी का व्रत 2 जून को रखा जा रहा है.

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि को ही किया जाता है, इसलिए 3 जून को सुबह 8 बजकर 5 मिनट से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक आप व्रत का पारण कर सकते हैं. वैष्णव संप्रदाय के लोग अपरा एकादशी का व्रत 3 जून को रखेंगे और 4 जून को पारण करें.

पूजा विधि
भगवान विष्णु का जल से अभिषेक करना चाहिए औप पीले फूल विष्णु भगवान को अर्पित करने चाहिए. इसके बाद मंदिर में घी का दीपक आपको जलाना चाहिए और पूजा आरंभ करनी चाहिए. पूजा की शुरुआत आप विष्णु भगवान के मंत्रों से कर सकते हैं. इसके बाद एकादशी व्रत की कथा का पाठ आपको करना चाहिए और अंत में विष्णु भगवान की आरती के साथ ही लक्ष्मी जी की पूजा करके पूजा का समापन करना चाहिए.

अपरा एकादशी का महत्व
अगर कोई व्यक्ति अपरा एकादशी के दिन व्रत रखता है तो, अनजाने में उसके द्वारा जो पाप हुए हैं उनसे भी मुक्ति मिल जाती है. इस दिन व्रत रखने वाले को गाय के दान जितना पुण्य प्राप्त होता है. इसके साथ ही मानसिक शांति और पारिवारिक खुशियों के लिए भी यह व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है. जो लोग इस दिन विधिपूर्वक विष्णु जी की पूजा करते हैं उनके जीवन की सभी समस्याओं का भी अंत होने लगता है.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!