वोटिंग के दिन तोहफा, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली से कोलकाता तक बदले रेट,अब गलती जेब पर पड़ेगी भारी

नई दिल्ली

 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को तोहफा मिला है। ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 72 रुपये तक कम कर दिए हैं। आज 1 जून से दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 69.50 रुपये, कोलकाता में 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये सस्ता मिल रहा है। यह बदलाव केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुआ है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा।

लोकसभा इलेक्शन 2024 के आखिरी फेज के तहत आज (1 जून) को 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर कुछ ही देर में वोटिंग शुरू होगी। इससे पहले ही 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर उपपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी आ गई। आज से दिल्ली में यह नीला सिलेंडर 1745.50 रुपये की जगह 1676.00 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में आज इलेक्शन डे के दिन

1787.00 रुपये का मिलेगा। पहले यहां कॉमर्शियल सिलेंडर 1859 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में आज से 1698.50 रुपये की जगह 19 किलो वाला सिलेंडर 1629.00 रुपये का मिलेगा। जबकि, चेन्नई में यह अब 1911 रुपये की जगह 1840.50 रुपये का ही मिलेगा।

वोटिंग वाले जगहों पर किस रेट मिल रहा सिलेंडर

उत्तर प्रदेश के जिन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है वहां भी आज से कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट कम हुए हैं। योगी आदित्य नाथ के शहर गोरखपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर आज एक जून से केवल 1846 रुपये में मिलेगा। 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अपने पुराने रेट 865 रुपये में ही मिलेगा।

कुशीनगर में कॉमर्शियल सिलेंडर 1866 रुपये पर आ गया है, जबकि महाराजगंज में 1848.50 रुपये का है। देवरिया में नीला सिलेंडर अब 1877.5 रुपये में मिलेगा जबकि, घरेलू सिलेंडर 882.50 रुपये के पुराने रेट पर ही उपलब्ध रहेगा।

इसके अलावा बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में भी कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 72 रुपये तक कम हुए हैं।

कोलकाता में जहां घरेलू सिलेंडर 829 रुपये का है तो कॉमर्शियल सिलेंडर आज 1 जून से 1787 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण में भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!