बंगाल में मतदान के दिन बवाल, पहले बमबाजी और फिर हिंसा

पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के मतदान से पहले शुक्रवार (31 मई 2024) को बड़ी घटना सामने आई है. यहां दक्षिण चौबीस परगना के भांगड़ इलाके में बम फेंके जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, भांगर में मतदान से पहले शनिवार सुबह भी हिंसा हुई है.

जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भांगड़ के सतुलिया इलाके में हुई इस झड़प में आईएसएफ और टीएमसी के करीब 10 कार्यकर्ता घायल हुए हैं. आईएसएफ और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने इस हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया है. बताया गया है कि मौके पर अभी कई जिंदा बम पड़े हुए हैं.

इस तरह बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, इस बवाल की शुरुआत गुरुवार रात से तब हुई, जब टीएमसी कार्यकर्ता कथित तौर पर चुनाव प्रचार के बाद अपने घर लौट रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान उन पर हमला हुआ. घायलों को कोलकाता के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को टीएमसी वर्कर्स ने हमला किया. विवाद यहीं नहीं रुका. शनिवार को वोटिंग के दिन भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झड़प हुई.

कई बड़े नेता निकले हैं इस सीट से

जादवपुर पश्चिम बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट में से एक है. इस सीट से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और पूर्व गृह मंत्री इंद्रजीत गुप्त जैसे कद्दावर वामपंथी नेता सांसद रह चुके हैं. पश्चिम बंगाल की मौजूदा सीएम और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी इसी सीट से अपना संसदीय करियर शुरू किया था. 1984 के आम चुनाव में ममता ने इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर दिग्गज वामपंथी नेता सोमनाथ चटर्जी को हराया था.

इस बार आसान नहीं है टीएमसी की राह

यह सीट कभी वामपंथियों का सबसे मजबूत गढ़ था, लेकिन यहां धीरे-धीरे तृणमूल कांग्रेस ने सेंध लगाई. अब यहां बीजेपी अपनी बादशाहत कायम करने को बेताब है. टीएमसी इस सीट पर पिछले तीन लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुकी है. इस बार भी वह जीत को जारी रखना चाहती है, लेकिन राह आसान नहीं है. टीएमसी ने यहां से अभिनेत्री और पार्टी की युवा इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष सायोनी घोष को मैदान में उतारा है, जबकि उनके सामने बीजेपी ने डॉ. अनिर्बान गांगुली को उतारा है. बीजेपी 2019 लोकसभा चुनाव में यहां दूसरे नंबर पर थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!