चार महीने में 2330 व्यक्तियों ने खींची जंजीर, चेन पुलिंग रोकने रेलवे ने चलाया अभियान

भोपाल। रेल सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। भोपाल रेल मंडल द्वारा 813 व्यक्तियों के खिलाफ बिना कराण चेन पुलिंग की कार्रवाई की गई। सभी से जुर्माना वसूल कर कानूनी कार्रवाई की गई। महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) जबलपुर, कोटा एवं भोपाल मंडल द्वारा तीनों मण्डलों के अलग-अलग स्टेशनों पर बिना उचित कारण चेन पुलिंग करने वाले व्यक्तियों/ यात्रियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।आरपीएफ द्वारा एक जनवरी 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक पमरे के प्रमुख स्टेशनों पर कार्रवाई करते हुए अभियान के तहत चेकिंग की गई। इस तरह अलार्म चेन पुलिंग चेकिंग में 2330 व्यक्तियों/रेल यात्रियों को अवैध रूप से चेन पुलिंग करते हुए पकड़ा गया। सभी के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत प्रकरण दर्ज कर, उन्हें रेलवे न्यायालय में पेश कर कानूनी कार्रवाई की गई।

पिछले चार महीनों में मंडल वाइस कार्रवाई
भोपाल मंडल:- आरपीएफ द्वारा जनवरी से अप्रैल 2024 तक 813 अभियोजित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर रेल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। कोटा मंडल :- आरपीएफ द्वारा जनवरी से अप्रैल 2024 तक 365 अभियोजित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर रेल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जबलपुर मंडल :- आरपीएफ द्वारा जनवरी से अप्रैल 2024 तक 1152 अभियोजित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर रेल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

चेन पुलिंग की घटना से यात्रियों एवं परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अनावश्यक रूप से यात्री गाडी में चेन पुलिंग करने पर चेन खीचने वालो के विरूद्व रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाती है। जिसके अनुसार न्यायालय में पेश होने पर 1000/-रुपये का जुर्माना या 06 माह तक के कारावास से दण्डित किया जा सकता है। रेल सुरक्षा बल द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!