MP में अब किसानों को मिलेंगे ई-रुपी; बीज, खाद या फिर उपकरण खरीदने के लिए तुरंत पहुंचेगी राशि

भोपाल। किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश में अब किसानों को सरकारी अनुदान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें ई-रुपी की सुविधा दी जाएगी। इसके माध्यम से उन्हें अनुदान राशि मिलेगी। वहीं अनुदान वाली योजनाओं से बीज, खाद या फिर उपकरण खरीदने के लिए किसान के नाम से ही ई-रुपी जारी होगा। जिसके चलते जब भी किसान बीज या खाद लेने जाएगा तो सहकारी समिति या फिर अधिकृत विक्रेता को ई-रुपी वाउचर बताएगा। बीज खरीदने पर तत्काल विक्रेता के खाते में अनुदान राशि पहुंचेगी।

दरअसल, इसे स्कैन करने पर किसान के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। इसके माध्यम से विक्रेता के खाते में राशि का भुगतान हो जाएगा। इस व्यवस्था का लाभ उन्हें ही मिलेगा जिस किसान के नाम पर अनुदान स्वीकृत हुआ है। ऐसे में अब किसान के नाम से अन्य कोई भी फायदा नहीं उठा सकेगा। जिसके चलते गड़बड़ी की संभावना भी खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही जिस वस्तु के लिए सरकार अनुदान दे रही है, वही खरीदी जा सकेगी।

ई-रुपी व्यवस्था होगी लागू

नकदी देने पर इसके भी दुरुपयोग के मामले सामने आते थे। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। रायसेन और नर्मदापुरम जिले में पायलट प्रोजेक्ट चलाकर भी देख लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुदान की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए ई-रुपी व्यवस्था को लागू करने के लिए सभी राज्यों से कहा था। मध्य प्रदेश के कृषि विभाग ने इस नवाचार को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी कर ली है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!