समय से पहले क्यों हो रही मानसून की एंट्री, मौसम वैज्ञानिक ने खोला राज, वजह बहुत बड़ी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने बुधवार (29 मई, 2024) को बताया कि मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है. आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वानुमान से एक दिन पहले गुरुवार (30 अप्रैल, 2024) को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक देने की संभावना है. 

पहले मौसम विभाग ने केरल में 31 मई तक मानसून के दस्तक देने का संभावना जताई थी. वहीं अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख पांच जून है. ऐसे में चर्चा हो रही है कि मानसून के समय से पहले दस्तक देने का आखिर कारण क्या है? इसका जवाब मौसम वैज्ञानिकों ने दिया है. 

मानसून समय से पहले आने का कारण क्या है?
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मौसम वैज्ञानिकों के हवाले से बताया कि मानसून के जल्दी आने का एक कारण चक्रवाती तूफान रेमल हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा, ”पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया. ये पूर्वोत्तर में मानसून के जल्दी आने की एक वजह हो सकता है.” 

वैसे चक्रवाती तूफान रेमल का असर पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में ही सबसे ज्यादा हुआ है. 

पूर्वोत्तर राज्य में लोगों की गई जान
चक्रवाती तूफान रेमल के कारण पूर्वोत्तर के राज्य में भारी बारिश और  भूस्खलन आया है. इस कारण 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हैं. इसके अलावा कई घर भी ढह गए हैं. 

मिजोरम के आइजोल जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन और बारिश के बाद 4 और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 29 हो गई. वहीं असम में 4, नगालैंड में 4  और मेघालय में 2 लोगों की जान गई. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!