IPL के पिच क्यूरेटर्स और ग्राउंडसमैन को किया मालामाल, जय शाह ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली

किसी भी टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए पिच क्यूरेटर्स और ग्राउंड्समैन का अहम रोल रहता है। समय के साथ बदलते मौसम, बारिश और अन्य दिक्कतों के बावजूद ये लोग मैच को सफलतापूर्वक पूरा कराने का भरपूर प्रयास करते हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के पिच क्यूरेटर्स और ग्राउंड्समैन के लिए ईनामी राशि का ऐलान किया है। आईपीएल 2024 में खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा के बाद अब बीसीसीआई ने आईपीएल क्यूरेटर्स और ग्राउंड्समैन पर भी पैसों की बारिश की है। सोमवार, 27 मई को जय शाह ने इसका ऐलान किया करते हुए इन्हें गुमनाम नायक भी बताया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हमारे सफल टी20 सीजन के गुमनाम नायक अविश्वसनीय ग्राउंड स्टाफ हैं जिन्होंने कठिन मौसम की स्थिति में भी शानदार पिचें प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किया। हमारी सराहना के प्रतीक के रूप में, 10 नियमित आईपीएल स्थानों पर ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को प्रत्येक को 25 लाख रुपये मिलेंगे, और 3 अतिरिक्त स्थानों पर प्रत्येक को 10 लाख रुपये मिलेंगे। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद।”

आईपीएल का यह सीजन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा 287 रनों का स्कोर आईपीएल 2024 में ही बनाया। इसी सीजन से पहले आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दो ही बार 250 रन का आंकड़ा पार हुआ था, मगर आईपीएल 2024 में 8 बार टीमों ने यह कारनामा करके दिखाया है। बैटिंग फ्रेंडली पिचों के चलते ही बल्लेबाज ऐसा करने में कामयाब रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में सबसे अधिक 3 बार 250 रन का आंकड़ा पार किया है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार ये कारनामा किया है। इनके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 1-1 बार ऐसा करने में कामयाब रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!