मल्लिका शेरावत को जिम में वर्कआउट के समय अपनी सीमाओं को पार करना पसंद

मुंबई,

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वर्कआउट का एक वीडियो पोस्ट किया। एक्ट्रेस का कहना है कि वर्कआउट के दौरान वह अपनी सीमाओं को पार करना पसंद करती हैं।

मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्हें पर्पल और ब्लैक कलर के एथलेटिक ड्रेस में देखा जा सकता है। वीडियो में उन्हें हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (एचआईआईटी) रोप स्लैम करते देखा जा सकता है।

मल्लिका शेरावत ने वीडियो को कैप्शन दिया, “मुझे जिम में वर्कआउट करना बहुत पसंद है और मुझे अपनी सीमाओं को पार करने से मिलने वाली उपलब्धि की भावना बेहद पसंद है।”

एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपनी क्लोज-अप फोटोज शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि सुंदर दिखने के लिए बोटोक्स और फिलर्स की जरूरत नहीं है।

एक्ट्रेस ने फोटोज को कैप्शन दिया था, “बोटोक्स और फिलर्स के बिना भी सुंदर और आकर्षक दिखना संभव है। किसी के आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को बोटोक्स से बांधने की जरूरत नहीं है।”

बता दें कि मल्लिका शेरावत ने साल 2002 में फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘ख्वाहिश’ और ‘किस किस की किस्मत’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।

मल्लिका शेरावत साल 2004 में ‘मर्डर’ में अपने बोल्ड अभिनय से स्टारडम की बुलंदियों पर पहुंच गईं। इसके बाद उन्होंने ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘आप का सुरूर’ और ‘डबल धमाल’ जैसी फिल्मों में काम किया। मल्लिका ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!