केसी वेणुगोपाल ने की नेताओं से मीटिंग… लिया फीडबैक, पंजाब चुनाव पर कांग्रेस हाईकमान की नजर

अमृतसर. 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों में से 8 पर जीत का परचम फहराने वाली कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है. कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की प्रदेश फेरी के बीच राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने अमृतसर में पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक की.

वेणुगोपाल ने नेताओं से अमृतसर संसदीय हलके में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की स्थिति पर फीडबैक लिया. वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट डालकर लिखा कि जैसे कि हम लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के करीब पहुंच रहे हैं. पंजाब में अपनी तैयारियों का आकलन करने के लिए अमृतसर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. हम निश्चित रूप से अपनी उत्कृष्ट गति को अंतिम चरण तक आगे बढ़ा रहे हैं.

पंजाब में लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए इस बार प्रतिष्ठा का सवाल बनने के पीछे कई कारण हैं. एक तो विपक्षी दलों द्वारा गठित इंडी गठबंधन में काग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों शामिल है. लेकिन, राज्य में आप की सरकार और कांग्रेस विपक्षी दल है. दूसरा कांग्रेस और आप के अधिकतर नेता भी मिलकर चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं थे. कांग्रेस इस मुद्दे पर दो गुटों में बंटी हुई थी. कई स्तर पर इस बात का मंथन हुआ था. ऐसे में सभी सीटों पर दोनों दलों ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया था. इस बैठक में प्रभारी देवेंद्र यादव, ओम प्रकाश सोनी, इंदरबीर सिंह बुलारिया, सुनील दत्ती, अश्वनी पप्पू, जुगल किशोर शर्मा, डा. राज कुमार व अन्य नेता मौजूद थे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!