लोकायुक्त कार्यालय में आग पर गरमाई सियासत: उमंग सिंघार ने बताया षड्यंत्र, नर्सिंग घोटाले पर बोले- फर्जी डिग्री बांट रहे लेकिन मरीज तो असली हैं

भोपाल। लोकायुक्त कार्यालय में आगजनी पर सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसे षड्यंत्र बताते हुए जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने नर्सिंग घोटाले को लेकर कहा कि फर्ज़ी डिग्री बांट रहे हैं लेकिन म,मरीज तोव असली हैं। 

लोकायुक्त कार्यालय में आग पर राजनीति गरमाई 

घोटाले, अपराधों और अहम सरकारी दफ्तरों में आगजनी की घटनाओं को लेकर सियासत गरमा गई है। लोकायुक्त कार्यालय में आग लगने के मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सतपुड़ा, वल्लभ भवन में पहले आग लग चुकी है। कई महत्वपूर्ण फाइलें जली। अब लोकायुक्त कार्यालय में आग लगी। 

उमंग सिंघार ने आगे कहा, लोकायुक्त में सिंहस्थ घोटाले से संबंधित फाइलें रखी हुई थी। यह सारी बातें षड्यंत्र की ओर इशारा करती हैं। इसके निष्पक्ष रूप से जांच कराई जानी चाहिए। सरकार आग के बहाने फाइल गायब करना चाहती है तो यह षड्यंत्र है। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे रेप मर्डर जैसे अपराध, माफिया हमले कर रहे हैं। आम जनता परेशान है। बलात्कार अपराध माफियाओं के हमले के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार अगर कुछ नहीं कहना चाहती तो इसका मतलब है कि माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार घोटालों की जांच के लिए एसआईटी बना देती है। लेकिन फाइलें धूल खाती रहती हैं। इन सब मामलों को हम विधानसभा में उठाएंगे। 

नर्सिंग घोटाले मामले में सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में नर्सिंग घोटाला मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि फर्जी कॉलेज, फर्जी डिग्री बांट रहे हैं लेकिन मरीज तो असली है। मरीज, आम परिवार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जो छात्र-छात्रा नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रहे हैं, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्टूडेंट्स ने हमें बताया फीस के नाम पर मोटी रकम ली गई। लेकिन ट्रेनिंग के नाम पर हमें एक कमरे में बैठा दिया जाता है। नर्सिंग मामले में संचालकों के साथ अगर मंत्री अधिकारी भी लिप्त हैं तो कार्रवाई हो। देश के अंदर अराजकता का माहौल है। हम लड़ाई लड़ेंगे। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!